..................... Shahrukh Khan speaks up on the relationship of the three Khans - Hindi Filmibeat

सलमान मुझसे कभी नहीं कहेगा कि अरे शाहरूख तेरी पिक्चर नहीं चली!

शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, ये तीन नाम बॉलीवुड में ऐसे हैं, जिन्हें लेकर लोगों में बहुत उत्साह रहता है। तीनों अगर साथ में आ जाएं तो लोगों को दिन बन जाता है और अब शाहरूख खान ने एक बार फिर तीनों खान की ईक्वेशन पर खुलकर बात की है।

उन्होंने बताया कि ये सब आपस में कंपिटीशन और टक्कर शुरू शुरू में होता है। लेकिन अब हम तीनों में ऐसा कुछ हो ही नहीं सकता क्योंकि हमने बहुत ज़्यादा वक्त साथ गुज़ार लिया है।

shahrukh-khan-speaks-up-on-the-relationship-the-three-khans

Recommended Video

Salman Khan and Shahrukh Khan are SUPERSTAR for me, says Aamir Khan | FilmiBeat

आप कभी अगर मुझे, सलमान और आमिर को एक साथ बात करते देख लेंगे तो विश्वास नहीं करेंगे। पहली बात तो ये कि हम काम के बारे में बिल्कुल बात नहीं करते। ऐसा नहीं है कि मैं और सलमान बैठे हैं और वो बोले कि यार तुम्हारी वो पिक्चर नहीं चली।

या अगर मैं और आमिर बैठे हैं और वो मुझसे कहेगा कि तूने दंगल देखी कि नहीं तो मैं बस बोल दूंगा कि अभी नहीं देख पाया। फ्री होकर देखता हूं। तो वो तुरंत बोलेगा कि तू फोन कर देना मुझे मैं आ जाउंगा। हमारा रिश्ता ऐसा है।

मुझे पता है कि मैं कुछ बोलूंगा तो सलमान और आमिर समझेंगे और ऐसे ही वो दोनों भी कुछ बोलेंगे तो मैं समझूंगा। अभी मेरी आमिर से बात हुई जब वो विदेश जा रहा था।

बॉलीवुड फैन्स को आज तक उस एक फिल्म का इंतज़ार है जिसमें शाहरूख - सलमान और आमिर खान एक साथ दिखाई दे जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X