शाहरुख खान ने कर दिया अपनी अगली फिल्म का ऐलान- इस महीने तक करना पड़ेगा इंतजार

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्में एक के बाद एक लगातार फ्लॉप हो रहीं हैं और यही कारण है कि वो इस समय काफी सोच समझकर फिल्में साइन करने के मूड में हैं। वो किसी भी तरह का तनाव नहीं लेना चाह रहे हैं और ना ही कोई जल्दबाजी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म फेस्टिवल के लिए बीजिंग चीन पहुंचे थे जहां उन्होने एक बड़ा खुलासा कर डाला। उनकी अगली फिल्म को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।

हो सकता है वो अपनी अगली फिल्म का ऐलान जून करें। इस बात से इतना तो तय है कि शाहरुख खान अब किसी भी तरह की ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते हैं जो उनको फिर से फ्लॉप की तरफ ले जाए।

shahrukh khan, शाहरुख खान

कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी कि वो निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म इंसपेक्टर गालिब में नजर आने वाले हैं लेकिन ऐसी कोई जानकारी बाद में सामने नहीं आई।

चीन पहुंचे शाहरुख खान का स्वागत काफी दमदार तरीके से हुआ था और उनकी फिल्म जीरो भी बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में इस बार दिखाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X