शाहरुख खान ने बताई फ्यूचर प्लानिंग, रात में बैटमैन और सुबह सुपरमैन बन जाता हूं, इसलिए..

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त चर्चा हो रही है कि उनकी फिल्म रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका करेगी। पठान के एक गाने बेशरम रंग ने रिलीज के बाद हंगामा किया था लेकिन इसके साथ एक विवाद भी जुड़ गया था और लोगों को कहना था कि इसमें भगवा रंग का अनादर किया गया है। लेकिन इस वक्त शाहरुख खान ने अपने भविष्य की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि वो किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।
इस दौरान वो स्कूप से बात कर रहे थे। किंग खान ने कहा, "मैं 'लियोन- द प्रोफेशनल' जैसी फिल्म करना चाहता हूं। लियोन नहीं बल्कि ऐसी फिल्म जहां मैं बूढ़ा, शांत आदमी हूं।"
उन्होने हॉलीवुड फिल्मों को लेकर अपनी बात कही है और कई तरह की फिल्में करने की इच्छा जाहिर की। शाहरुख खान चाहते हैं कि वो कई तरह के किरदार करें जो कि अब तक उन्होने नहीं किए हैं।

मजाकिया अंदाज में कहा है
इस दौरान उन्होने मजाकिया अंदाज में कहा है, "मैं रात में बैटमैन, सुबह में सुपरमैन और दोपहर में स्पाइडर-मैन हूं। इसलिए, मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहता हूं।" इस बयान के बाद फैंस बात कर रहे हैं कि क्या शाहरुख खान किसी हॉलीवुड फिल्म का रीमेक करने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट
शाहरुख खान इस वक्त कई सालों के बाद वापसी करने जा रहे हैं और इसको लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पोस्टर्स और टीजर
पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम
फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications