बेंगलुरु केस पर बोले शाहरुख- पैरेंट्स बचपन से सिखाएं महिलाओं की इज्जत करना
बेंगलुरु में हुए महिलाओं के साथ छोड़छाड़ पर शाहरुख ने कहा कि मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ जैसा बाकी सेलेब्स को हुआ है।
नए साल की शाम को बेंगलुरु में हुए महिलाओं के साथ छोड़छाड़ के कांड के बाद पूरा देश गुस्से में है। देश के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस पर अपना बयान दिया है।

शाहरुख ने कहा कि मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ जैसा बाकी सेलेब्स को हुआ है। महिलाओं के साथ बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ वाकई में शर्मनाक है। शाहरुख ने कहा कि मां-बाप को चाहिए कि वो अपने बेटों को बचपन से ही सिखाएं कि महिलाओं की इज्जत करनी है।
शाहरुख बोले कि महिलाएं मेरे दिल के काफी करीब हैं। अब ये समय आ गया है कि हम समझ जाना चाहिए कि महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए। दुनिया की हर महिला की इज्जत होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications