शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेसबुक अकाउंट हैक- लिखा ये मैसेज
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरीए अपने फैंस को दी है। आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर लिखा कि फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है इसीलिए इसकी किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज करें। बहरहाल, सोशल मीडिया पर आर्यन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
आर्यन खान अभी यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया में पढ़ते हैं। 21 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर आर्यन खान के 1 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। आर्यन खासकर अपने लुक्स को लेकर काफी मशहूर हैं। वो समय समय पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें, आर्यन खान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली काफी अच्छे दोस्त हैं। और ये दोनों एक दूसरे के बाद कई फोटो शेयर करते हैं।

इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो चुका है। कुछ ही दिनों पहले शाहिद कपूर का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया था। वहीं, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, अनुपम खेर, महेश भट्ट, करण जौहर, श्रुति हासन, अली जफर और बोनी कपूर भी इससे गुजर चुके हैं।
आर्यन की बात करें तो अब उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि शाहरुख ने साफ कर दिया है कि फिलहाल आर्यन फिल्मों में नहीं आ रहे हैं। यूं भी आर्यन मीडिया से थोड़ा बचकर ही रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications
