..................... शाहरुख खान के बेटा आर्यन की शर्टलेस तस्वीर वायरल Shahrukh Khan son Aryan Khan shirtless pic with friend viral on internet - Hindi Filmibeat

IPL ऑक्शन के बाद इंटरनेट पर वायरल हुई शाहरुख खान के बेटे आर्यन की शर्टलेस तस्वीर

शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा में हैं। आर्यन खान हाल ही में आईपीएल ऑक्शन 2021 में भी दिखाई दिए। जहां पर पिता शाहरुख की जगह उनको देख फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। वहीं इस बार फिर से शाहरुख खान के बेटे अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण खबरों में छा रहे हैं। आर्यन खान की एक तस्वीर है जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इंटरनेट पर धूम मचाती हुई इस तस्वीर में आर्यन खान शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

जहांं वह काफी हैंडसम और फिट लग रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शाहरुख खान के दोनों बच्चे यानी कि आर्यन खान और सुहाना हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी दोनों की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिर भी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

Aryan Khan

उनकी कॅालेज की शॅार्ट फिल्म भी आ चुकी है। सुहाना के सोशल मीडिया फैंस की भी गिनती काफी अधिक है। वहीं शाहरुख के बेटे आर्यन खान की दिलचस्पी एक्टिंग में नहीं है। उनका मन डायरेक्शन में है। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आर्यन को कैमरे के पीछे रहकर फिल्म का निर्माण करने में दिलचस्पी है।

ऐसा मालूम होता है कि पिता के बिजनेस पर भी आर्यन अपनी पकड़ जमा रहे हैं। हाल ही आईपीएल ऑक्शन की टेबल पर जब आर्यन खान और जूही चावला की बेटी जान्हनी को एक साथ देखा गया तो फैंस ने नई पीढ़ी की जमकर तारीफ की। फिलहाल आर्यन अपने दोस्तों के साथ वेकेशन का आनंद उठाते हुए कई बार नजर आते हैं। दोस्तों के साथ उनकी इंटरनेट पर ऐसी कई सारी तस्वीरें हैं। जहां आर्यन अपने दोस्तों के साथ पार्टी मूड में नजर आते हैं। उनकी ये तस्वीर भी उन्हीं में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X