शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने दो सालों के बाद किया पोस्ट, शेयर की नई PHOTO- फैंस हुए क्रेजी
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों की पॉपुलैरिटी भी किसी स्टार से कम नहीं है। सुहाना खान, अबराम हो या आर्यन खान, फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सुहाना खान ने पहले अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट रखा था, लेकिन कुछ ही महीनों पहले उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक किया है, और ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।
वहीं, हाल ही में लगभग दो सालों के बाद जब आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की तो फैंस बेहद उत्साहित हो उठे। आर्यन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

खास बात है कि आर्यन का लुक्स ही नहीं, बल्कि उनके हाव भाव भी उनके पिता शाहरुख खान से काफी मेल खाते हैं। और हर तस्वीर पर फैंस यह बात जताना कभी नहीं भूलते। इस लेटेस्ट तस्वीर में भी आर्यन शाहरुख के पुराने दिनों की याद दिलाते हैं।
बता दें, इससे पहले आर्यन ने आखिरी इंस्टा पोस्ट 12 सितंबर 2019 को किया था। जाहिर है इस पोस्ट के आते ही फैंस क्रेजी हो चुके हैं और आर्यन के तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications