Aryan Khan: शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ब्रांड के कपड़े पहनना नहीं है आसान, कीमत जानकर सबके उड़े होश

Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन आज कल शाहरुख के बच्चे सुहाना और आर्यन भी खबरों में लगातार बने हुए हैं। फिलहाल तो शाहरुख अपने बच्चों की करियर बनाने में मदद कर रहे हैं, ऐसे में शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन के साथ मिलकर उनका एक नया कपड़ो को ब्रांड खुलबाया है जिसमें कपड़े इतने महंगे कि आम आदमी को खरीद नहीं सकता है। आम आदमी के लिए इन कपड़ो की कीमत बहुत ज्यादा है।
दरअसल बात ऐसी है कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपने पिता संग एक एड शूट किया, ये एडशूट उन्होंने अपने क्लोदिंग ब्रांड Dyavol के लिए किया। पिता संग शूट करते हुए आर्यन काफी कॉन्फिडेंट और खुश नजर आए।
तो अब इन कपड़ों की साइट के लॉन्च होते ही इसके प्रोडक्ट्स की डीटेल्स भी सामने आ गई है जिसे देख लोगों की आंखें खुली रह गई है। इस साइट पर कपड़े काफी महंगे हैं और शायद आपको एक कपड़ा खरीदते समय भी काफी सोचना पड़ जाए।
साइट पर एक हुडी की कीमत 45, 500 रुपये बता रहा है, एक व्हाइट टी-शर्ट की कीमत 24, 400 रुपये दिखा रहा है और तो और जो स्वेटशर्ट आर्यन खान ने पहनी है वो भी कोई मामुली स्वेटशर्ट नहीं है, इसकी कीमत भी पूरे 36,200 रुपये है।
इन कपड़ो की कीमत इतनी ज्यादा है कि आम आदमी को कपड़े लेने के लिए सोचना पड़ेगा जाहिर है कि हर कोई इतने महंगे कपड़े नहीं ले सकता है। बात यहीं खत्म नहीं होती, जरा सोचिए कि जब टीशर्ट्स और स्वेटशर्ट का ये हाल है तो जो जैकेट शाहरुख खान ने पहनी है वो कितने की होगी?
जो ब्लैक कलर की जैकेट शाहरुख खान ने कैरी की है वो भी सस्ती नहीं है। इसकी कीमत तो इतनी है जितने में क्या-क्या ना खरीदा जा सके, शाहरुख खान की ब्लैक कलर की लेदर जैकेट का नाम सिग्नेचर एक्स है, इसकी कीमत कुल 200,555 यानि दो लाख रुपये से भी ज्यादा है।
खैर अब इन कपड़ो की कीमत और इस ब्रांड को लेकर आर्यन खान और शाहरुख खान पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। पहले तो फैंस भर-भरकर इस साइट में एंटर किए, इतना कंजेशन हो गया कि साइट बीच में रुक भी गई थी जो बाद में फिर चलने लगी लेकिन जितनी उत्सुकता से फैंस आए थे उन्हें उतना ही हैरान-परेशान होकर वापस जाना पड़ा। वहीं फैंस ने शाहरुख को यह तक कह दिया कि अपने बच्चों को मीडिल क्लास के बारें में जरा समझाएं और कुछ सीखाएं।


Click it and Unblock the Notifications
