बाहुबली सुपरस्टार्स के साथ साउथ से Debut करेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन- ऐसा होगा किरदार!
सुपरस्टार शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म सिंबा में अपनी आवाज दी है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब चर्चा चल रही है उनके बॉलीवुड डेब्यू की जिसको लेकर एक शानदार जानकारी मिली है। खबर है कि आर्यन खान बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले हैं। चर्चा है कि वो फिल्म हिरणकश्यपु में नजर आने वाले हैं जो कि एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
इस फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। चर्चा तो ये भी है कि फिल्म में उनका किरदार प्रहलाद का होगा। प्रहलाद एक आइडल किरदार है जिसको किंग खान के बेटे निभाने वाले हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में भी राणा डग्गूबाती एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। खबर है कि फिल्म को लेकर अभी काफी काम बाकी है और इसके खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।
हालांकि अगर आर्यन इस फिल्म से करियर की शुरुआत करते हैं तो इसमे कोई दो राय नहीं है कि फिल्म काफी धमाकेदार साबित होने वाली है। फिलहाल लोग आर्यन को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आइए देखते हैं उन स्टार किड्स की लिस्ट जिन्होने हाल ही में डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications