..................... Shahrukh Khan son Aryan khan fake airport video viral seen urinating in front of people।शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेक एयरपोर्ट वीडियो वायरल लोगों के सामने किया पेशाब - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर पेशाब कर रहा था यह शख्स, लोगों ने बोला शाहरुख का बेटा आर्यन खान VIDEO, क्या है सच्चाई!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए साल 2021 काफी खराब रहा है। जहां पर ड्रग्स केस में नाम आने के बाद आर्यन खान और शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया। काफी लंबे समय बाद आर्यन खान जेल से बाहर आए। वहीं वह अपने परिवार के बीच रहकर फिर से साधारण जिंदगी में आने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच आर्यन खान के नाम पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर एक लड़का एयरपोर्ट पर नशे की हालत में लोगों के सामने पेशाब कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों का कहना है कि यह आर्यन खान है। हम आपको बता दें कि इस वीडियो में नजर आने वाला लड़का आर्यन खान नहीं है बल्कि कोई और है। जिसका सच सबके सामने आ चुका है। साथ ही यह वीडियो काफी साल पुराना भी है। इस वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला लड़का डेनिम जींस के साथ क्रीम रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट पहन रखी है।

Aryan Khan

इस वीडियो में एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ का एक शख्स उस लड़के से कुछ कहता है और उसका हाथ पकड़ता है। इसके बाद वो शख्स जब उस लड़के का हाथ छोड़ देता है तो लड़का लड़खड़ा कर चलने लगता है। इस वीडियो को देख आपको साफ पता चल जाएगा कि यह लड़का पूरी तरह से नशे में है। नशे की हालत में ही यह लड़का अचानक से पैंट खोलता है और एयरपोर्ट पर टॉयलेट करने लगता है। इस वीडियो में लड़के की हरकत देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं।

जब वह लड़का ऐसा करता है तो स्टाफ उस शख्स को रोकता है। इस वीडियो में लड़के का हाव-भाव देखने को मिलता है जो कि आर्यन खान की तरह लगता है। इस लड़के का यह वायरल वीडियो 9 साल पुराना है। इस शख्स का नाम ब्रोंसन पेलेटियर है। जो कि The Twilight Series की 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ब्रोंसन को 2 साल के प्रोबेशन पर भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X