क्रूज पार्टी में आर्यन खान ने लेंस के डिब्बे में ड्रग्स छिपाया, NCB को फोन से मिला बड़ा सबूत?

By Filmibeat Desk

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज रेव पार्टी में ड्रग्स का सेवन करने की वजह से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने NCB नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को एक दिन के लिए आर्यन खान की कस्टडी दी गई। क्रूज पार्टी में की गई छापेमारी के बाद आर्यन खान के खिलाफ NCB को बड़ा सबूत मिला है।

यह क्रूज मुंबई से गोवा जा रहा था। टिप मिलने के बाद एनसीबी के कई अधिकारी इस जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए और छापेमारी की।एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार आर्यन खान ने अपने लेंस के डिब्बे में ड्रग्स छिपाकर रखा था। एनसीबी ने क्रूज पार्टी से आर्यन खान के साथ 8 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

aryan khan,

एनसीबी ने अपनी जांच में ये साफ तौर पर कहा है कि क्रूज में कई जगहों पर ड्रग्स को बारीकी से छिपाया गया था। एनसीबी को छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिले हैं। आज तक कि एक रिपोर्ट अनुसार आर्यन खान ने आंखों के लेंस के बॅाक्स में ड्रग्स छिपाकर रखा था। वहीं क्रूज पार्टी में जो महिलाएं पहुंची थीं, उन्होंने सेनेटरी पैड्स के बीच ड्रग्स छिपाकर रखा था।

आर्यन खान के फोन के व्हाट्सएप चैट

आर्यन खान के फोन के व्हाट्सएप चैट

आर्यन खान के साथ जिन 8 लोगों की गिरफ्तारी इस केस में हुई है, सभी के फोन एनसीबी ने जांच के लिए जब्त कर लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान के फोन के व्हाट्सएप चैट में भी बड़ी जानकारी एनसीबी के हाथ लगी है। आर्यन की ड्रग पैडलर्सके साथ की गई बातचीत भी एनसीबी को मिली है। इस चैट्स में ड्रग्स खरीदने की बात हो रही थी।

आर्यन खान मेहमान बनकर पहुंचे थे

आर्यन खान मेहमान बनकर पहुंचे थे

इस पूरे मामले में आर्यन खान की तरफ ने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि उन्हें इस क्रूज पार्टी में बतौर मेहमान बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आर्यन खान के पास क्रूज का बोर्डिंग पास भी नहीं था। मेडिकल टेस्ट में भी आर्यन खान के ड्रग्स सेवन करने का कोई सबूत नहीं मिला है।

क्रूज पर हुई पार्टी टिकट लाखों में

क्रूज पर हुई पार्टी टिकट लाखों में

आपको बता दें कि क्रूज पर हुई इस पार्टी का टिकट 80 हजार से 5 लाख के करीब रखा गया था। क्रूज पर हो रही ये पार्टी पूरी तरह से एक हाई प्रोफाइल थी। आर्यन खान की तरफ से एडवोकेट सतीश माने शिंदे ने कोर्ट में अपनी दलील पेश की। बतायाजा रहा है कि आर्यन खान को इस पार्टी में लाने का अरबाजमर्चेट ने किया है।

छापेमारी में पकड़े गए लोग सभी बड़े परिवार से

छापेमारी में पकड़े गए लोग सभी बड़े परिवार से

अरबाज मर्चेटको भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। एनसीबीने अपनी जानकारी में ये भी बताया है कि बटाटा गैंग ऐसी बड़ी पार्टी को आयोजित करता है। साथ ही इस छापेमारी में पकड़े गए लोग सभी बड़े परिवार से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान का ड्रग्स केस अब सतीश मानेशिंदे के हाथ में है। सतीश ने ही इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के पक्ष के वकील रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X