Aryan Khan ने किया नए बिजनेस वेंचर का ऐलान, लॉन्च करेंगे लग्जरी वोडका ब्रांड, SRK ने ऐसा दिया रिएक्शन

Aryan Khan: बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर हिंट दिया था। आर्यन एक स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर के तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने को तैयार हैं। जल्द ही वो अपने वेब सीरीज पर काम शुरु करेंगे। वहीं, इस बीच आर्यन खान ने अपने नए बिजनेस की भी घोषणा कर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी है।
शाहरुख खान और गौरी खान के 25 वर्षीय बेटे ने अपना लक्ज़री लाइफस्टाइल कलेक्टिव लॉन्च किया है। आर्यन ने वोग (vogue) के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि इस बिजनेस का विचार उन्हें सालों पहले आया था, जब वह कैलिफोर्निया में एक छात्र थे। उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें आर्यन के साथ उनके बिजनेस पार्टनर लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह भी हैं।
आर्यन खान अपने बिजनेस पार्टनर बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम वोडका ब्रांड डायवोल (D'Yavol) लॉन्च करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए आर्यन खान ने स्लैब वेंचर्स नाम की एक कंपनी शुरू की है।
वोग से बात करते हुए आर्यन ने कहा कि उनके माता-पिता शाहरुख खान और गौरीन उनके नए बिजनेस को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, "आप जो चाहते हैं उसे पूरा करने में विश्वास करना चाहिए। मेरे माता-पिता नए बिजनेस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जब आपको पता चलता है कि आप किसी चीज को लेकर काफी भावुक हैं, तो आप इसे अपना बिजनेस बना सकते हैं, क्योंकि तब बिजनेस, बिजनेस नहीं बल्कि व्यक्तिगत हो जाता है और जब बिजनेस व्यक्तिगत होता है, तब वह फलता-फूलता है।"
डिजाइनिंग क्षेत्र में अपनी मां की सफलता और एंटरटेनमेंट- वीएफएक्स में पिता शाहरुख की सफलता को शेयर करते हुए आर्यन ने कहा, "मेरा मानना है कि अगर आप कुछ पसंद करते हैं और महसूस करते हैं कि एक अवसर है जो आपके सामने है..और एक void है जिसे आप भर सकते हैं.. तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











