रईस के ट्रेलर पर अबराम का रिएक्शन रहा सबसे जबरदस्त...
शाहरुख खान ने बताया कि रईस का ट्रेलर देखकर उनके छोटे बेटे अबराम का कैसा रिएक्शन था।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जब से ट्रेलर सामने आया है फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर मेें ही शाहरुख खान का कमाल का लुक और कमाल की एक्टिंग देख लोग तो और भी दीवाने हो गए हैं।

ये तो रही ट्रेलर की बात..अब हम बताएंगे कि शाहरुख खान के नन्हे उस्ताद यानी उनके सबसे छोटे बेटे अबराम का इस फिल्म का ट्रेलर देखने पर कैसा रिएक्शन रहा। शाहरुख खान ने खुद अपने बेटे के इस रिएक्शन को शेयर किया है।
'रईस' के ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड..एक दिन में 11 मिलियन लोगों ने देखा!
शाहरुख ने बताया कि जब रईस का ट्रेलर अबराम ने देखा तो कहा '"Go papa go papa go papa!" शाहरुख ने आगे कहा कि जब अबराम उन्हें कहें Nice Papa..तो मैं 'रईस' महसूस करता हूं।
बहरहाल, आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications