निर्माता मोजेज सिंह की अश्लील हरकत से भड़के बादशाह खान

Shahrukh Khan
कहते हैं कि किंगखान को गुस्सा कम आता है, लेकिन जब आता है तब बहुत बुरी तरह आता है और फिर सामने वाले की खैर नहीं। बड़े दिन बाद शाहरूख खान अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। हुआ यूं कि अपने पूराने साथी संजय कपूर की पत्नी महीप सिंह की बर्थ डे पार्टी में एक नये नवेले प्रोड्यूसर मोजेज सिंह के चलते किंग खान एकदम से भड़क उठे।

हुआ यूं कि बर्थ डे पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद थीं। जहां सोहेल खान भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे, वो बर्थ डे पार्टी इंज्वाय करते हुए डांस कर रहे थे, जहां पर फिल्म 'व्हाइट नॉइस' बनाकर चर्चा में आए प्रोड्यूसर मोजेज सिंह भी आये हुए थे, जिन्होंने सोहेल खान और उनकी पत्नी पर अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद सोहेल ने उन्हें जुबान संभालकर बोलेने के लिए कहा। किंगखान ने यह सब देखा था लेकिन उन्होंने इसे तब नजर अंदाज कर दिया था।

लेकिन महीप सिंह का दिमाग ठिकाने नहीं आया। बाद में पार्टी खत्म होने के बाद जब शाहरूख अपने दोस्तों करण जौहर और रितिक रोशन के साथ लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे, तो मोजेज सिंह भी वहां पहुंच गए। मोजेज ने इस बार शाहरूख पर टिप्पणी की, गुस्सा तो उन्हें पहले ही मोजेज सिंह पर आ ही रहा था, उसकी हरकत ने उनके गुस्से पर आग में घी का काम कर दिया जिस पर किंग खान भड़क उठे।

बताया जा रहा है कि शाहरूख ने पहले तो मोजेज के कमेंट को नजरअंदाज करने की कोशिश की। लेकिन मोजेज के लगातार भद्दे कमेंट करने पर शाहरूख से रहा नहीं गया, उन्होंने महीप सिंह का कॉलर पकड़ लिया, मामला बिगड़ता देखतक रीतिक रोशन, संजय कपूर और करण जौहर को बीच बचाव करना पड़ा, बाद में दोनों ही लोगों को अलग-अलग लिफ्ट से भेजा गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X