..................... Shahrukh Khan poses with manager Pooja Dadlani and Aryan Khan's legal team | आर्यन खान की ज़मानत के बाद कैमरे पर पहली बार मुस्कुराते दिखे शाहरूख खान - Hindi Filmibeat

आर्यन खान की ज़मानत के बाद मुस्कुराए शाहरूख खान, मैनेजर पूजा डडलानी और लीगल टीम के साथ वायरल तस्वीरें

आर्यन खान को आखिरकार ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है। इसके बाद शाहरूख खान, आर्यन खान की लीगल टीम के साथ तस्वीरों में मुस्कुराते दिखाई दिए। उनके चेहरे पर आर्यन को लेकर चिंता और तनाव खत्म होने की खुशी साफ नज़र आ रही थी। इन तस्वीरों में शाहरूख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी भी दिखाई दीं।

गौरतलब है कि शाहरूख खान की मैनेजर, पूजा डडलानी इस बुरे वक्त पर पूरे समय खान परिवार के साथ खड़ी दिखाई दीं। वो आर्यन खान के केस की हर सुनवाई में मौजूद थीं और ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट के बाहर रोती दिखाई दीं।

shahrukh-khan-smiles-poses-with-manager-pooja-dadlani-and-aryan-khan-s-legal-team-after-bail-victory

जेल में पूजा भी आर्यन से मिलने पहुंची थीं और उन्हें ढांढ़स बंधाया था। वहीं शाहरूख खान के घर मन्नत पर भी कई दोस्त पहुंचे थे जिसके बाद उनकी टीम को सभी को मन्नत ना आने की गुज़ारिश करनी पड़ी थी। शाहरूख खान ने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से बंद कर दी थी और उनका पूरा ध्यान केवल आर्यन को जल्दी से जल्दी इस पूरे मामले से बाहर निकालने पर था।

शाहरूख खान आर्यन की ज़मानत के बाद सतीश मानेशिंदे की लीगल टीम के साथ पोज़ करते दिखाई दिए। मानेशिंदे की लीगल टीम ने कहा - आर्यन खान को आखिरकार ज़मानत मिल चुकी है। ना कोई सेवन, ना खरीद फरोख्त, ना तस्करी, ना साज़िश, केवल सच, जो पहले दिन से उनके साथ था जब उन्हें 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। सत्यमेव जयते।

आर्यन खान को मिली ज़मानत

आर्यन खान को मिली ज़मानत

आर्यन खान को ज़मानत दिलवाने वाली यही लीगल टीम है। गौरतलब है कि इस केस में शाहरूख खान लगातार, आर्यन के लिए बड़ी से बड़ी लीगल टीम तैयार करवाते रहे। आर्यन की शुरूआती ज़मानत याचिका की सुनवाई से पहले, सलमान खान भी सलीम खान और अपने वकील के साथ शाहरूख खान के घर पहुंचे थे। वहीं करण जौहर भी एक लीगल काउंसलर के साथ शाहरूख के घर दिखाई दिए। शाहरूख खान को इस वक्त इंडस्ट्री के दोस्तों ने काफी मदद की और उनके साथ मज़बूती से खड़े दिखाई दिए।

किस आधार पर हुई थी गिरफ्तारी?

किस आधार पर हुई थी गिरफ्तारी?

सतीश मानेशिंदे की लीगल टीम के साथ आर्यन खान की तरफ से इस केस की अगुआई कर रहे थे मुकुल रोहतगी। मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में कहा कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को पोर्ट से ही NCB के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। आर्यन तो उस पार्टी तक पहुंचे भी नहीं थे जहां पर ड्रग्स के सेवन की बात कही जा रही है। आर्यन की तरफ से बहस करते हुए वकील ने कहा - मुझ पर किसी और के जूते में ड्रग्स मिलने की ज़िम्मेदारी कैसे हुई और केवल इस आधार पर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है?

NCB ने लगाए थे गंभीर आरोप

NCB ने लगाए थे गंभीर आरोप

NCB ने आर्यन खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं उनकी मैनेजर पूजा डडलानी पर इस केस के गवाह प्रभाकर सैल ने एक डील फाईनल करने का आरोप लगाया था जिसके तहत 18 करोड़ की डील तय हुई थी और समीर वानखेड़े को 8 करोड़ दिए जाने थे। आर्यन ने इन आरोपों से इंकार किया था वहीं समीर वानखेड़े सहित NCB का आरोप था कि शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी इस केस के गवाहों पर दवाब डालने की कोशिश कर रही हैं।

जेल में आर्यन से मिलने पहुंचे थे शाहरूख खान

जेल में आर्यन से मिलने पहुंचे थे शाहरूख खान

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर तक कोरोना प्रतिबंध के चलते, जेल के कैदियों का परिवार वालों से मिलना मना था। ये प्रतिबंध हटते ही शाहरूख खान, आर्यन खान से मिलने जेल पहुंचे। हालांकि, उन्हें आर्यन से दूर से ही मिलना पड़ा। शाहरूख और आर्यन एक शीशे की दीवार के आर पार, फोन से बात कर पाए। अपनी ज़मानत ना मिल पाने आर्यन काफी परेशान हैं और शाहरूख ने उन्हें ढांढ़स बंधाने की कोशिश की।

मां गौरी ने रखी थी मन्नत

मां गौरी ने रखी थी मन्नत

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी खान ने आर्यन के घर लौटने के लिए मन्नत रखी है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान भी खास पूजा की और उनके घर में सभी ने मीठे का त्याग कर दिया है। गौरी और शाहरूख के साथ ही जेल के अधिकारी और प्रशासन भी आर्यन की सेहत के लिए परेशान हैं। अब आर्यन खान के घर लौटने की खबर से मन्नत पर चहल पहल शुरू हो चुकी है।

वीडियो कॉल पर की थी बात

वीडियो कॉल पर की थी बात

जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद आर्यन खान को शाहरूख खान और गौरी खान से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी गई।जेल प्रशासन की निगरानी में आर्यन खान ने 10 मिनट अपने माता - पिता से बात की जिस दौरान वो थोड़े भावुक हो गए थे। इस बीच, शाहरूख खान ने आर्यन के लिए जेल में 4500 रूपये भेजे थे जिससे वो जेल कैंटीन से ब्रेड, नमकीन, भेल, भजिया पाव, वड़ापाव, समोसा, अंडा थाली, चिकन थाली, मिनरल वाटर और जूस खरीद सकते थे।

शनिवार तक जेल में रहेंगे आर्यन

शनिवार तक जेल में रहेंगे आर्यन

आर्यन को किन आधारों पर ज़मानत दी जा रही है इस पर डीटेल फैसला कोर्ट ने अभी नहीं सुनाया है और जब तक ये फैसला नहीं आ जाता, तब तक आर्यन को जेल में ही रहना होगा। आर्यन खान के साथ ही उनके साथ इस केस में गिरफ्तार हुए पहले दो लोग - आर्यन के दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमीचा को भी कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। आर्यन खान 21 दिन से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें 7 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X