..................... Shahrukh Khan | Skips IPL 5 | Salman Khan | शाहरूख खान | सलमान खान | आईपीएल 5 - Hindi Filmibeat

सलमान की दबंगई के समाने डर गए शाहरूख, IPL 5 से रहे दूर

कल आईपीएल सीजन 5 की धमाकेदार शुरूआत हुई, इस शो में कई सितारों ने हिस्सा लिया लेकिन आश्चर्य वाली बात यह है कि इस शो में शाहरूख खान नहीं आए। क्यों आपको भी यही बात परेशान कर रही है न कि आखिर जो कोलकाता नाइटराइडर्स का मालिक है वही इस उद्घाटन समारोह से दूर क्यों रहा।

आईपीएल 5 के कार्यक्रम और परिणाम

सूत्रों की माने तो शाहरूख सलमान खान के चलते ही इस समारोह में नहीं आए। जी हां आईपीएल की इस शुरूआत में सलमान की ही दबंगई दिखी, सलमान के अलावा करीना कपूर का जलवा भी देखने को मिला वो चार्टेड प्लेन से सिधे इस शो की रौनक बढ़ाने पहुंची थी।

सलमान ने यहां गाने पर डांस भी किया और आईपीएल क्रिकेट टीम के मालिकों से भी बात की। अब शाहरुख खान भी आईपीएल की एक टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के सहभागीदार हैं। अगर वह आते तो सलमान से उनका सामना हो सकता था। अगर आमना सामना होता तो जाहिर सी बात है कि इन्हें बात भी करनी पड़ती लेकिन शाहरूख सलमान से बात भी करना पसंद नहीं करते। शायद यही कारण हैं कि उन्होंने खुद को इस रंगीन शाम से दूर रखा।

वैसे भी बॉलीवुड में इन दोनों की टशन के बारे में हर किसी को पता है अब तो लगता है कि इनकी दुश्मनी की ये बर्फ कभी पिघल भी नहीं पाएगी। वैसे ऐसी उम्मीद पहले भी जताई गयी थी कि हो सकता है शाहरूख खुद को आईपीएल से दूर रखें। और यह बात कल सच साबित हुई, हर किसी की नजर शाहरूख को खोज रही थी लेकिन शाहरूख इस शो से नदारद थे। उनके बदले इस शो में जूही चावला और उनके पति मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X