..................... बाहें फैलाकर Shahrukh Khan ने गाया 'तुझे देखा तो ये जाना सनम', कार लॉन्च करते हुए दिखाया अपना सिग्नेचर पोज़ | Shahrukh Khan sings 'Tujhe Dekha To Ye Jana Sanam' at Auto Expo 2023, jokingly demands free cars, WATCH - Hindi Filmibeat

बाहें फैलाकर Shahrukh Khan ने गाया 'तुझे देखा तो ये जाना सनम', कार लॉन्च करते हुए दिखाया अपना सिग्नेचर पोज़

shahrukh-khan-sings-tujhe-dekha-to-ye-jana-sanam-at-auto-expo-2023-jokingly-demands-free-cars-watch

Shahrukh Khan in Auto Expo 2023: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान IONIQ 5 EV के लॉन्च के लिए बीते दिन ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई पवेलियन में थे। SRK कंपनी के शुरुआती दिनों से Hyundai के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उन्होंने अक्सर मजाक में कहा है कि उनके साथ हुंडई के सबसे पुराने कर्मचारी की तरह व्यवहार किया जाता है।

बहरहाल, दिल्ली में हुए इवेंट में एक ओर जहां उन्हें बाहें फैलाकर 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाते हुए देखा गया, वहीं अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि जब भी वह मुंबई से कार लॉन्च के लिए आएं तो कंपनी वाले उन्हें फ्री में कार मुंबई ले जाने दें।

शाहरुख ने मीडिया को कार की खूबियां बताते हुए कार से जुड़े अपने इमोशन का भी इजहार कर दिया। उन्होंने कहा इसे देखकर मुझे फील हो रहा है... "तुझे देखा तो ये जाना सनम..."। उन्होंने कहा मैं इस कार के लिए ऐसा ही फील कर रहा हूं। बता दें, इस कार की कीमत 44.95 लाख रुपये है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को पांच कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जाएगा।

कुछ दिनों पहले ही शाहरुख की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिस वजह से सुपरस्टार लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लिहाजा, इस तरह दिल्ली में उनकी झलक पाकर फैंस और भी क्रेजी हो चुके हैं। इवेंट से शाहरुख की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जहां वो काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस बादशाह पर खुलकर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा, इस साल शाहरुख खान की दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं- जवान और डंकी.. जो कि जून और दिसंबर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X