शाहरुख ने गाया 'तु लगावेलु जब लिपस्टिक' और झूम उठे दर्शक..VIDEO
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही इन दिनों जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म रिलीज होने में सिर्फ 3 दिन रह गए हैं और इसलिए प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा वाराणसी पहुंचे जहां उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी थे।
[''हमारी फिल्म अच्छी है.. लेकिन हम शाहरूख और अक्षय कुमार से भिड़ना नहीं चाहते....'' ]
शाहरुख और अनुष्का ने इस दौरान खूब मस्ती की और बनारसी पान से लेकर भोजपुरी गाने तक गाए। जी हां आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा भोजपुरी गाना...दरअसल मनोज तिवारी ने सबसे पॉपुलर भोजपुरी गाना लगावेलु तु लिपस्टिक गाने को कहा और वाकई शाहरुख खान ने जिस अंदाज में इस गाने को गाया उसे देखकर आप भी मुस्कुराए बिना रह नहीं पाएंगे।
Stop everything and watch Harry singing for Sejal in 'Bhojpuri'.
— Red Chillies Ent (@RedChilliesEnt) July 31, 2017
P.S. All thanks to @ManojTiwariMP @iamsrk @AnushkaSharma #JHMSInVaranasi pic.twitter.com/71Al0sbygG
हालांकि शाहरुख को भोजपुरी में गाने में काफी मुश्किल हो रही है लेकिन उन्हें गाते देखना काफी मजेदार हैं। शाहरुख खान का साथ देने में फैन्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं अनुष्का शर्मा भी बस मुस्कुराए जा रहीं थीं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान के बाद तीसरी बार जब हैरी मेट सेजल में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा साथ में आनंद एल राय की अगली फिल्म भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications