शाहरूख की एक गलती और ब्लॉकबस्टर से सीधा SuperFlop बन जाएगी ये फिल्म!
Aamir Khan Shaharukh Khan film, Rakesh Sharma Biopic, Shahrukh Khan next film, आमिर खान - शाहरूख खान फिल्म, राकेश शर्मा बायोपिक, शाहरूख खान की अगली फिल्म
आखिरकार, शाहरूख खान ने आमिर खान की छोड़ी हुई राकेश शर्मा बायोपिक को हां कर ही दिया है। हालांकि, अब दर्शकों को चिंता सताने लगी है कि कहीं फिर से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म शाहरूख के चक्कर में सुपरफ्लॉप ना हो जाए।
दरअसल, दिक्कत ये है कि शाहरूख खान आजकल जो भी कर रहे हैं, अपनी उम्र के हिसाब से नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए दर्शक उन्हें फिल्म दर फिल्म नकारते जा रहे हैं।

अब अगर, राकेश शर्मा बायोपिक जैसी सीरियस फिल्म में भी ऐसा हो गया तो ये फिल्म भी शाहरूख खान ले डूबेंगे। वैसे भी आमिर खान इस स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने फिल्म से रास्ता अलग किया।
अब ज़रा सोचिए कि अगर आमिर किसी स्क्रिप्ट से नाखुश हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि उसमें कुछ कमी तो है। ये फिल्म यूटीवी फिल्म्स फेम सिद्धार्थ रॉय कपूर, अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बना रहे थे। लेकिन जैसे जैसे फिल्म की स्क्रिप्ट आगे बढ़ी आमिर को इसमें दम नहीं लगा।
अब शाहरूख खान ने इसे हां कह दिया तो इसका मतलब वो फिर एक कमज़ोर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके पहले, आमिर की रंग दे बसंती और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों को शाहरूख ने रिजेक्ट किया।
लेकिन इस बार की गलती, उस बार की गलती से काफी बड़ी लग रही हैं। बस उम्मीद करिए कि या तो ये गलती निकले ही ना और अगर ये गलती है तो भगवान शाहरूख का करियर बचा ले।
वैसे भी शाहरूख ने कई बड़ी गलतियां की हैं-


Click it and Unblock the Notifications

