"शाहरूख खान खुद रईस का नुकसान कर रहे हैं - 150 करोड़ का!"

शाहरूख खान को रईस की रिलीज़ काबिल के साथ नहीं करनी चाहिए। ऐसा कहना है काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का।

शाहरूख खान के करियर में काफी ज़्यादा उतार चढ़ाव चल रहे हैं और अब अगर फैन्स को किसी बात का इंतज़ार है तो वो है रईस की रिलीज़ का। पहले फिल्म सलमान खान की सुलतान के साथ रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर शाहरूख ने ये क्लैश बचा लिया।

लेकिन बड़ी मछली के हाथों मरने से अच्छा शाहरूख ने छोटी मछली का शिकार करना बेहतर समझा। बस इसीलिए शाहरूख ने नई तारीख का एलान किया जो कि ऋतिक रोशन की काबिल से क्लैश होती है।

Raees Kaabil clash

बस तब से ये बात रोशन परिवार को खटक गई। खासतौर से इसलिए क्योंकि रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर जहां ऋतिक के दोस्त हैं तो वहीं शाहरूख राकेश रोशन के काफी करीबी माने जाते हैं।
[#Takkar: शाहरूख की सबसे महंगी फिल्म को ब्लॉकबस्टर सीक्वल से क्लैश!]

अब काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने दो टूक कहा है कि रईस को काबिल के साथ रिलीज़ करने का फैसला लेकर शाहरूख खान दोनों फिल्मों का नुकसान कर रहे हैं। हालांकि शाहरूख से भिड़ कर ऋतिक रोशन भी नुकसान कर रहे हैं। क्यों जानिए यहां।

संजय गुप्ता का कहना है कि अभी तक कोई भी फिल्म 300 करोड़ से ज़्यादा नहीं कमा पाई है। यानि कि एक फिल्म की कमाने की क्षमता फिलहाल इतनी ही नहीं। ऐसे में दोनों फिल्में क्लैश होने की स्थिति में केवल 150 करोड़ कमा पाएंगी।

संजय गुप्ता का कहना है कि शाहरूख खान का मुकाबला ऋतिक रोशन नहीं सलमान - आमिर होने चाहिए। और ऐसे में उनका टार्गेट 300 करोड़ होना चाहिए और इतना कलेक्शन किसी भी क्लैश के साथ संभव नहीं है। ऐसे में शाहरूख अपना ही नुकसान कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन भी शाहरूख खान के खिलाफ दो टूक बात कर चुके हैं। वहीं राकेश रोशन ने भी साफ कहा कि वो अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं हटाएंगे।

जानिए कब कब बॉलीवुड में दो सुपरस्टार्स खुलकर सामने आए हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X