"शाहरूख की टक्कर तो सलमान - आमिर हैं...ऋतिक के पीछे क्यों पड़े हैं?"
शाहरूख खान को रईस की रिलीज़ काबिल के साथ नहीं करनी चाहिए। ऐसा कहना है काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का।
बड़ी मछली के हाथों मरने से अच्छा शाहरूख ने छोटी मछली का शिकार करना बेहतर समझा। शायद इसीलिए शाहरूख ने रईस के लिए ऐसी तारीख का एलान किया जो कि ऋतिक रोशन की काबिल से क्लैश होती है।
काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का मानना है कि शाहरूख खान का मुकाबला ऋतिक रोशन नहीं सलमान - आमिर होने चाहिए। और ऐसे में उनका टार्गेट 300 करोड़ होना चाहिए और इतना कलेक्शन किसी भी क्लैश के साथ संभव नहीं है। ऐसे में शाहरूख अपना ही नुकसान कर रहे हैं।

शाहरूख खान के करियर में काफी ज़्यादा उतार चढ़ाव चल रहे हैं और अब अगर फैन्स को किसी बात का इंतज़ार है तो वो है रईस की रिलीज़ का। पहले फिल्म सलमान खान की सुलतान के साथ रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर शाहरूख ने ये क्लैश बचा लिया।
बस तब से ये बात रोशन परिवार को खटक गई। खासतौर से इसलिए क्योंकि रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर जहां ऋतिक के दोस्त हैं तो वहीं शाहरूख राकेश रोशन के काफी करीबी माने जाते हैं।
[#Takkar: शाहरूख की सबसे महंगी फिल्म को ब्लॉकबस्टर सीक्वल से क्लैश!]
अब काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने दो टूक कहा है कि रईस को काबिल के साथ रिलीज़ करने का फैसला लेकर शाहरूख खान दोनों फिल्मों का नुकसान कर रहे हैं। हालांकि शाहरूख से भिड़ कर ऋतिक रोशन भी नुकसान कर रहे हैं। क्यों जानिए यहां।
संजय गुप्ता का कहना है कि अभी तक कोई भी फिल्म 300 करोड़ से ज़्यादा नहीं कमा पाई है। यानि कि एक फिल्म की कमाने की क्षमता फिलहाल इतनी ही नहीं। ऐसे में दोनों फिल्में क्लैश होने की स्थिति में केवल 150 करोड़ कमा पाएंगी।
हालांकि दोनों फिल्में 26 जनवरी बॉक्स ऑफिस का फायदा उठाना चाहती हैं। जानिए अब तक का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications











