'पठान' की घोषणा से पहले, रिलीज होगा शाहरुख खान की दूसरी फिल्म का टीजर, शूटिंग शुरु!
जबसे शाहरुख खान ने ब्रेक लिया है, उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा चुका है। साल 2018 दिसंबर में फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। और ना ही किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है। खैर, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' की शूटिंग जहां जोर शोर से चल रही है, वहीं खबर है कि शाहरुख ने अपने दूसरे फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है।
किंग खान इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक ओर जहां पठान के साथ उनके धमाकेदार कमबैक को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ ने चर्चित निर्देशक अटली के निर्देशन में बन रही पर भी शाहरुख ने काम शुरु कर दिया है।

कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा दिखेंगे। इतना ही बल्कि बताया जा रहा है कि शाहरुख और नयनतारा ने फिल्म का एक छोटा सा टीजर शूट भी कर लिया है और इस फिल्म की पहली झलक 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।
जी हां, यानि की अगले हफ्ते शाहरुख खान की अगली फिल्म का ऐलान किया जा सकता है। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जहां शाहरुख खान डबल रोल निभाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 180 दिनों का है, जिसे जल्द ही शुरु किया जाएगा। कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।
पठान और अटली की फिल्म के अलावा.. शाहरुख खान का नाम राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इमिग्रेशन ड्रामा पर आधारित होगी। जो हलकी फुलकी इमोशनल भी होने जा रही है। फिल्म को राजकुमार के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications