Big Fight..अक्षय से मुकाबले में जीत जायेंगे शाहरूख..6 के साथ धमाका..
इम्तियाज अली की आनेवाली फिल्म रहनुमा में शाहरूख और अनुष्का 6 सांग पर रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। अप्रैल के पहले वीक में दोनों पंजाबी सांग पर 200 डांसर के साथ परफॅार्म करेंगे।
इम्तियाज अली की रहनुमा से शाहरूख खान किंग आॅफ रोमांस के अंदाज में वापसी कर रहे हैं। अनुष्का और शाहरूख की रोमांटिक जोड़ी की कहानी को इम्तियाज अली ने म्यूजिक से बखूबी संवारने की कोशिश की है।
मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में कुलमिलाकर 6 सांग होंगे। इनमें से सबसे प्रमुख पंजाबी सांग माना जा रहा है। अप्रैल के पहले वीक में इस सांग की शूटिंग अनुष्का और शाहरूख मिलकर करने वाले हैं। इस सांग में 200 डांसर होंगे।
यह गाने का सेटअप कहानी में इस तरीके से किया गया है कि जब शाहरूख अपने देश पंजाब लौट कर आते हैं। शाहरूख के इस सांग को म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने कंपोज किया है।गौरतलब है कि इससे पहले शाहरूख ने पंजाबी नंबर पर वीर जारा के लोरी सांग पर परफॉर्म किया था।

इससे हम सभी वाकिफ हैं कि इम्तियाज अली हमेशा से ही अपनी फिल्मों के म्यूजिक को लेकर फोकस रहते हैं। यही नतीजा है कि उनकी फिल्म जब वी मेट से लेकर तमाशा तक। इन फिल्मों की यूएसपी कहानी के साथ म्यूजिक भी रही है।
बहरहाल,11 अगस्त को शाहरूख का सामना अक्षय की टॅायलेट एक प्रेम कथा से होने वाली है। म्यूजिक के लिहाज से बॅाक्स आॅफिस पर शाहरूख ने कई बार बाजी मारी है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के म्यूजिक की 100 करोड़ की कमाई के पीछे भी म्यूजिक का हाथ रहा है। लेकिन और भी कई वजह हैं इन दोनों के बिग क्लैश की। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications