..................... Shahrukh Khan shoots Jawan's first song with more than 1000 girl dancers, the budget will shock you - Hindi Filmibeat

Jawan: 1000 से अधिक गर्ल डांसर्स के साथ शाहरुख खान ने शूट किया जवान का पहला गाना, बजट जानकर हैरान रह जाएंगे

shahrukh-khan-shoots-jawans-first-song-with-more-than-1000-girl-dancers-the-budget-will-shock-you

Jawan's first song Zinda Banda: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म "जवान" लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस का जोश जरा भी कम न हो इसके लिए टीम भी जी जान से जुटी है। जवान के प्रीव्यू के बाद अब फिल्म से पहला गाना रिलीज किया जाने वाला है। गाने के बोल होंगे- जिंदा बंदा।

इस गाने का लॉन्च करीब है और इसी के साथ इसे लेकर इंटरनेट पर अटकलें भी शुरू हो गई है कि ये कितना ग्रैंड होगा। 'जवान प्रीव्यू' के एक्शन, थ्रिल और एडवेंचर का अनुभव करने के बाद, अब अनिरुद्ध द्वारा कंपोज्ड डांस नंबर सामने आने वाला है।

15 करोड़ का बजट और 1000 से ज्यादा डांसर्स

सूत्रों के अनुसार, "यह ट्रैक एक बड़ा सेलिब्रेशन नंबर होने का वादा करता है, जिसे चेन्नई में ग्रैंड पैमाने पर पांच दिनों के भीतर शूट किया गया है। इन गाने में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई जैसे कुछ और भारतीय शहरों के 1000 से ज्यादा डांसर्स शामिल होंगे। 15 करोड़ से ज्यादा के बजट में बना ज़िंदा बंदा में शाहरुख खान को हजारों लड़कियों के साथ डांस हुए दिखाया गया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा।"

अनिरुद्ध ने इसकी कंपोजिंग और निर्देशन किया है और कोरियोग्राफी शोबी की गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक पूरे देश को झूमने के लिए मजबूर कर देगा। अनिरुद्ध को हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी हिट्स जैसे वाथी कमिंग, अरबी कुथु और विक्रम के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एल्बम में उनके म्यूजिकल कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए जाना जाता है।

जोरदार है स्टारकास्ट

फिल्म जवान एटली द्वारा निर्देशित है। वहीं, जवान की कास्टिंग भी जोरदार है क्योंकि इसमें भारत के सभी हिस्सों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण एक स्पेशल अपीयरेंस में हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X