बाहुबली को तगड़ी टक्कर, Leak हो गया जीरो का जबरदस्त सीन, शाहरुख का शानदार अवतार

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं में से एक है शाहरुख खान की आने वाली जीरो। शाहरुख की ये फिल्म ऑडिएंस के लिए कई एक्साइटिंग सरप्राइजेज ला रही है। बीते दिनों टीजर के जरिए शाहरुख ने सलमान के कैमियो वाला सरप्राइज खोला था। अब इस फिल्म के एक जबरदस्त सीन को लेकर जानकारी लीक हो गई है। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म में शाहरुख ने अंडर वाटर सीक्वेंस शूट किए हैं। यानी कि इस फिल्म में पानी के अंदर शाहरुख का रोमांचक सीन देखने को मिलेगा।

[#2Years सलमान खान की 300 करोड़ फिल्म, एकदम खिड़कीतोड़ कमाई, विदेशों में भी best film]

टीम ने हाल ही में अमेरिका में फिल्म का नासा वाला शेड्यूल पूरा किया है लेकिन अब भी फिल्म के कुछ जरूरी सीन्स की शूटिंग बाकी है। खबर ये भी है कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए कुछ शानदार सीक्वेंस शूट किए हैं। इस सीक्वेंस में अंडरवाटर सीक्वेंस भी शामिल हैं। जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी ली थी। वहीं जीरो के लिए 400 इनहाउस VFX पर दिन रात जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ अमेरिका के बड़े स्टूडियोज के VFX एक्सपर्ट भी आउटसोर्स किए गए हैं। बताया जा इस पर 70 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।

shahrukh-khan-shoot-underwater-sequence-zero

देखा जाए तो फिल्म 'बाहुबली' के बाद VFX के मामले में दूसरी सबसे खर्चीली साबित होने वाली है क्योंकि इसका VFX बजट 85 करोड़ था।

इसके बारे में शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह विजुअल इफेक्ट के मामले में न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में सबसे एडवांस्ड फिल्म है। शाहरुख खान की फिल्म जीरो क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी है। आगे जानें शाहरुख की इस आने वाली फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X