..................... Shahrukh Khan to shoot with Katrina Kaif for his next in January | Yash Chopra | बहुत जल्द शुरू होगी शाहरूख-कैटरीना की लवस्टोरी - Hindi Filmibeat

बहुत जल्द शुरू होगी शाहरूख-कैटरीना की लवस्टोरी

Shahrukh Khan
काफी लंबे अरसे से रोमांटिक भूमिकाओं से दूर रहने वाले किंग खान शाहरूख दोबारा अपनी पुरानी रंगत में लौट रहे हैं। वो भी उस इंसान के साथ जिसने फिल्मी कैनवस पर प्यार की ऐसी दास्तां लिखी जिसे लिख पाना हर किसी के बस में नहीं।

फिल्मों ने रिकार्ड तोड़ पैसे कमाये और शाहरूख बॉलीवुड रोमांस के बादशाह बन बैठे। आपने सही सोचा हम बात कर रहे हैं निर्माता-निर्दशक यश चोपड़ा की। जो एक बार फिर से अपने चहेते सितारे शाहरूख को लेकर फिल्मी पर्दे पर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरूख की हिरोईन होंगी आज की सुपर हिरोईन कैटरीना कैफ।

यश चोपड़ा ने कहा कि शाहरूख और कैटरीना की जोड़ी सिनेदर्शकों के लिए फ्रेश जोड़ी होगी। इसमें उनको नयापन मिलेगा। कैटरीना कैफ को आज की सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री बताते हुए यश साहब ने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों ही लोगों को लोग काफी पसंद करेंगे। शाहरूख के बारे में पूछे जाने पर यश ने कहा कि शाहरूख तो उनके बच्चे जैसा है और बच्चे के आगे कोई भी कुछ और सोच नहीं सकता है।

मैं लंबे अरसे के बाद फिल्म बनाने जा रहा हूं, ऐसे में शाहरूख के बिना तो मैं अपनी फिल्म को सोच ही नहीं सकता हूं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जायेगी। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है, लंबे अरसे से प्रेमरस के लिए तरस रहे बॉलीवुड को एक और शानदार लेकिन दिल को छू लेने वाली प्यार की दास्तां देखने को मिलेगी जिसमें दिलकश संगीत होगा और ना भूल पाने वाली खूबसूरत कहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X