मैं शाहरूख के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं...पता नहीं ये अफवाह किसने उड़ाई!
शाहरूख खान की वापसी का इंतज़ार पता नहीं कितने मुल्कों के फैन्स कर रहे हैं लेकिन शाहरूख खान की वापसी मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन लग रही है। थोड़ी सी उम्मीद तब दिखाई दी, जब फैन्स ने सुना कि शाहरूख खान अगली फिल्म पिंक के क्रिएटिव डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ कर रहे हैं।
लेकिन अब शूजित ने इन अफवाहों पर एक घड़ा ठंडा पानी डालते हुए साफ कर दिया है कि ये खबरें झूठी हैं। एक अंग्रेज़ी पत्रिका के साथ बात करते हुए शूजित ने बताया कि फिलहाल वो केवल वरूण धवन के साथ काम कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications