..................... Shahrukh Khan | shirish kunder | Sajid Khan | Patch UP | शाहरूख खान | शिरीष कुंदर | साजिद खान - Hindi Filmibeat

साजिद खान ने करवाई शाहरूख-शिरीष में सुलह

Shirish Kunder, Shahrukh Khan
आखिरकार सोमवार से सुर्खियों में बना शाहरूख और शिरीष का झगड़ा मंगलवार देर रात को शांत हो गया और इस झगड़े को खत्म करवाने का श्रेय जाता है निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला और फरहा खान के भाई साजिद खान को। खबर है कि मामला सुलझा शाहरूख खान के घर मन्नत पर जहां दोनों मियां-बीवी साजिद खान के साथ पहुंचे थे और शाहरूख से अपने किये पर माफी मांगी।

मामला शांत होने के बाद शिरीष ने कहा कि हमारे बीच यानी शाहरूख और मेरे बीच में कुछ गलतफहमियां हो गयी थीं जिसके चलते हमारे बीच झगड़ा हो गया था लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है। अब हमारे बीच में कोई अनबन नहीं है। सब कुछ पहले जैसा और सामान्य है। कुंदर का दावा है कि मुलाकात के बाद शाहरूख और फराह की दोस्ती भी पहले जैसे हो गयी है। अरे जहां बर्तन होते हैं वहां खनकते ही है इसलिए इस बात को अब यही पर खत्म कर देना चाहिए। इसका बतंगण नहीं बनना चाहिए।

मुझे खुशी है कि साजिद नाडियाडवाला और साजिद खान ने पहल की और हम सब मिले। हम रोए, हंसे और मजाक किया। जो कुछ हुआ, उसे बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहिए। हमारे रिश्ते अब सामान्य हैं। मैं मीडिया से भी गुंजारिश करता हूं कि वो अब इस प्रकरण पर गॉसिप करना बंद करे। गौरतलब है कि रविवार रात अग्निपथ की सक्सेस पार्टी में किसी बात पर किंग खान ने शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X