कोलकाता फिल्मोत्सव में बिना शुल्क लिये शिरकत करेंगे शाहरुख

उद्घाटन कार्यक्रम गुरूवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा। सूचना और संस्कृति विभाग की सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने कहा कि हम बजट संबंधी सीमाओं के कारण उन्हें कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे। केएफएफ का इस साल का बजट 2.75 करोड़ रुपये है। हालांकि पिछले साल वाम मोर्चा सरकार ने केवल एक करोड़ रुपये आवंटित किये थे।
फिल्मोत्सव के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने 60 लाख रुपये दिये हैं और बाकी धन सेल, गेल, आईडीबीआई, एसबीआई आदि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से प्राप्त हुआ है। शाहरुख खान वर्ष 2008 में आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खरीदने के बाद से इस शहर में विशेष रुचि लेते रहे हैं और यहां आने का कोई मौका नहीं गंवाते। आठ दिवसीय फिल्मोत्सव में शाहरुख के अलावा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, नंदना सेन, फिल्म निर्देशक संतोष सीवान, अनंत महादेवन और केतन मेहता आदि शिरकत करेंगे। फिल्मोत्सव में 50 देशों की 150 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











