शाहरुख ने किया स्मृति इरानी की बेटी के बारे में खुलासा..चौंक गए सभी
शाहरुख खान ने स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल के बारे में बड़ा खुलासा किया। आप भी जानिए क्या है ये।
केंद्रीय मंत्री और नामी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति इरानी कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर आई हैं। उन्होंने रविवार को अपनी बेटी शेनेल की तस्वीर शेयर की और लिखा कि आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। उनकी इस तस्वीर को खुद शाहरुख खान ने शेयर किया और एक दिलचस्प बात बताई।
दरअसल शाहरुख खान और स्मृति इरानी के पति जुबीन बचपन के दोस्त हैं और खुद शाहरुख खान ने उनकी बेटी का नाम रखा था। शाहरुख खान ने खुद तस्वीर शेयर कर इसका खुलासा किया और ये भी कहा कि वो अब बड़ी हो गई हैं और बेहद खूबसूरत लगती हैं।
शाहरुख खान के इस पोस्ट से सभी चौंक गए। आपको बता दें कि स्मृति इरानी कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर आईं हैं और तब एकता कपूर ने उनका स्वागत किया थाा। एकता कपूर और स्मृति इरानी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
शेनेल के अलावा स्मृति इरानी का एक बेटा और बेटी है। फिलहाल वो एक्टिंग से काफी समय से दूर हैं और अपना पूरा ध्यान राजनीतिक करियर पर दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications