शाहरुख खान ने अबराम के बारे में कहा कुछ ऐसा मुस्कुरा उठेंगे आप भी..
शाहरुख खान ने अबराम की और खुदकी ये तस्वीर शेयर की है और परफेक्ट फिटिंग जीन कहा है।
अबराम भले सिर्फ चार साल के हैं लेकिन उनकी अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। अबराम के बारे में शाहरुख खान के फैन्स का मानना है कि वो बिल्कुल शाहरुख खान जैसे दिखते हैं और हैं भी। उनका लुक से लेकर काफी कुछ तक शाहरुख खान जैसा है।
[FINAL है.. 20 साल के बाद, फिर बनी सुपरहिट जोड़ी.. अजय देवगन और........ ]
हाल में शाहरुख खान ने भी अपनी और अबराम की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख खान और अबराम बिल्कुल एक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर और एक्सप्रेशन बिल्कुल एक जैसे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान ने लिखा है कि क्या आपने इससे ज्यादा मिलता जुलता जीन कहीं देखा है।

वाकई इस तस्वीर को देखकर आप भी बोलेंगे कि वाकई ऐसा लग रहा है कि एक शाहरुख खान के बचपन की तस्वीर है तो एक सुपरस्टार शाहरुख खान की। अबराम के बारे में वैसे भी कहा जाता है कि वो बिल्कुल शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं।
शाहरुख खान खासकर अपने बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। खासकर अबराम से । चाहें शाहरुख खान कहीं भी जाएं वो अबराम को अपने साथ लेते जाते हैं चाहे वो चार दिन की शूटिंग के लिए जा रहे हों ये चार महीने की शूटिंग के लिए।


Click it and Unblock the Notifications