#Super: जब मैंने पहली बार सलमान को देखा था तो देखता रह गया - शाहरूख खान
दीपिका पादुकोण कहती हैं ना कि यादें मिठाई के डब्बे की तरह होती हैं। एक बार खोल दिया तो केवल एक टुकड़ा खाकर नहीं रह पाओगे। ऐसा ही कुछ हुआ शाहरूख खान के साथ। शाहरूख जब हैरी मेट सेजल प्रमोट कर रहे थे कि किसी ने पूछ लिया कि जब शाहरूख मेट सलमान तब क्या हुआ।
बस फिर क्या था शाहरूख ने सलमान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुना ही डाला। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि शाहरूख - सलमान पहली बार करण - अर्जुन के सेट पर मिले थे।

लेकिन शाहरूख ने बताया कि मैंने सलमान को पहली बार एक जिम में देखा था और मैं उसे देखता रह गया था। शाहरूख ने बताया कि सलमान वर्कआउट कर रहा था और मैं उसे देखा जा रहा था।
मुझे लगा कि वाह यार क्या बॉडी है इसकी। शाहरूख ने बताया कि सलमान की पर्सनैलिटी मुझे बहुत स्ट्रॉन्ग लगी और मैं उसी दिन से उसे पसंद करने लग गया था। वहीं शाहरूख ने इस दौरान करण जौहर से पहली मुलाकात के किस्से भी बताए।
शाहरूख - सलमान की दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल के तौर पर दी जाती है। वो इसलिए भी क्योंकि ये दोस्ती सारे उतार चढ़ाव देख चुकी है और अब एकदम सॉलिड हो चुकी है।
हाल ही में शाहरूख खान सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में एक कैमियो करते नज़र आए थे तो वहीं सलमान अब शाहरूख की आनंद एल राय वाली फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे।
आखिरी बार दोनों साथ में ओम शांति ओम के एक गाने में नज़र आए थे। बॉलीवुड को शाहरूख - सलमान का ये दोस्ताना काफी पसंद आ रहा है। देखिए उनकी वायरल तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications