शाहरुख खान ने इरफान खान के लिए लिखा बेहद इमोशनल मैसेज- खास तस्वीर के साथ दी श्रद्धांजलि
इरफान खान के निधन की खबर से हर किसी का दिल टूट चुका है। जहां फैंस शोक जता रहे हैं, वहीं बॉलीवुड परिवार इरफान खान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इरफान के दोस्त और को-स्टार रहे शाहरुख खान ने दोनों की एक खास तस्वीर शेयर की है, साथ ही बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है। बता दें, दोनों रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त थे। वहीं, फिल्म बिल्लू में दोनों साथ काम कर चुके हैं।
शाहरुख खान ने इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- "मेरे दोस्त, प्रेरणा और हमारे वक्त के सबसे बेहतरीन अभिनेता. अल्लाह आपकी रूह को आराम दे.. हम आपको याद करेंगे और इस बात को संजोकर रखेंगे कि आप हमारी ज़िंदगी का हिस्सा रहे.."

इसके साथ ही उन्होंने इरफान खान की खास आंखों के लिए मीर तकी मीर का एक शेर भी लिखा, ""पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है" Love u"
शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, आमिर खान ने भी इरफान के लिए भावुक मैसेज लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











