तीन इंटरनेशनल सुपरस्टार्स के साथ नजर आए शाहरुख खान- सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
शाहरुख खान सऊदी अरब के फिल्म उद्योग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रियाद, सऊदी अरब में है। जहां पर इंटरनेशनल हस्तियां और फिल्म निर्माताओं ने शिरकत की है। शाहरुख ने वहां से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाहरुख के साथ जैकी चैन, जीन क्लाउड वान डैम के अलावा एक्वामैन सन मोमोआ नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Khan, Damme, Chan at the #JoyForum19. The joys all mine as I got to meet my heroes..

आपको बता दें कि जीन क्लाउड वान डैम एक फेमस अभिनेता और निर्देशक हैं। जिन्होंने किक बॉक्सर, द क्वेस्ट एंड किल म ऑल आदि फिल्में बनाई हैं। वहीं, जैकी चैन स्टंट के मास्टर माने जाते हैं। हांग कांग के जैकी चैन एक इंटरनेशनल अभिनेता, निर्माता, स्टंट कलाकार और एक्शन कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
शाहरुख खान की यह सेल्फी बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है- 'एक ही फ्रेम में सभी स्टार्स'.. वहीं रणवीर सिंह ने लिखा,'legends'..
कोई शक नहीं कि शाहरुख खान ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में ही बॉलीवुड के सबसे जाने माने अभिनेताओं में शामिल हैं। जॉय फोरम दो दिवसीय महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और फिल्म निर्माताओं की मेजबानी करेगा, जहां किंग खान ने भी शिरकत ली है।


Click it and Unblock the Notifications
