कैलिफोर्निया से शाहरुख खान शेयर की शानदार तस्वीरें- जानिए किसका इंतजार कर रहे थे किंग खान
सुपरस्टार शाहरुख खान काफी समय से फिल्म से ब्रेक लिए हुए हैं और इस समय चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होने शायद सोच लिया है कि बिना किसी शानदार स्क्रिप्ट के वो किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। इस समय शाहरुख खान छुट्टियां मना रहे हैं और कैलीफोर्निया में है। उन्होने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं जो कि उनके अलग अलग मूड्स को दर्शा रही हैं।
शाहरुख खान ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने लिखा है कि वो काफी समय से सूरज का इंतजार कर रहे थे और अब वो बाहर आ गया है।

शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। बॉलीवुड के बादशाह ने फैन्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए अपने 54वें जन्मदिन पर ये ऐलान किया था कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे।
अब शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही शाहरुख खान राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की बिग बजट कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications