''क्या बात है.. हरियाणा का शेर आ गया.. सुल्तान भाईजान''
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज हो चुका है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से सलमान खान एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीजर बेहतरीन है और फैंस अभी से इसे लेकर क्रेजी हो चुके हैं।
खैर, इन सबके बीच में शाहरूख खान भला अपने दोस्त का साथ कैसे छोड़ते.. जी हां, भले ही रईस और सुल्तान का क्लैश शाहरूख को पसंद ना आ रहा हो, लेकिन किंग खान सुल्तान के टीजर को प्रमोट करने में पीछे नहीं रहे।
शाहरूख ने ट्विटर पर सुल्तान का टीजर शेयर करते हुए लिखा- ''क्या बात है.. हरियाणा का शेर आ गया.. सुल्तान भाईजान''.. बता दें, शाहरूख खान की फिल्म रईस और सलमान खान की फिल्म सुल्तान एक साथ ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
#SultanTeaser: 10 बेस्ट सीन्स.. सलमान की एंट्री से लेकर.. सुल्तान का धोबी पछाड़!
खैर, फैन के प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख खान से इस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिलहाल यह क्लैश फाइनल नहीं है। शाहरूख खान ने कहा कि, मुझे यह क्लैश लॉजिकल नहीं लग रही। मैं इस बारे में आदित्य चोपड़ा और सलमान खान से बात करूंगा.. देखते हैं क्या फाइनल होता है..
हम्मम.. दोनों खान के बीच मौजूदा दोस्ती को देखते हुए यही लगता है कि यह क्लैश शायद ना हो। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश का खामियाजा सुल्तान और रईस दोनों ही फिल्मों को भुगतना पड़ेगा।
बहरहाल, यहां जानते हैं 10 कारण, क्यों नहीं होनी चाहिए सुल्तान और रईस क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications



