..................... शाहरुख खान ने रिलीज किया अजय देवगन की तानाजी का पोस्टर | Shahrukh Khan shared poster of Ajay Devgn's Tanhaji, celebrating 100th movie of Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी'- शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म का शानदार पोस्टर- VIDEO

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अजय देवगन को बॉलीवुड में उनके 30 सालों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, तानाजी के साथ अजय देवगन बॉलीवुड में अपने 30 साल और 100वीं फिल्म पूरी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म अजय देवगन के लिए बेहद खास है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।

Tanhaji

शाहरुख खान ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- Here's looking forward to another 100 and more films from my friend @ajaydevgn . All the best for this milestone...from striding atop two motorcycles at the same time...you've come a long long way....keep riding...and all the best for Tanhaji.

तानाजी की बात करें तो, अजय देवगन के साथ फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी दिखेंगे। फिल्म को अजय देवगन के साथ भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X