पठान लुक से शाहरुख खान ने फिर जीता दिल, ताबड़तोड़ एक्शन के लिए बनाए एब्स!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि शाहरुख खान ने इस तस्वीर को खुद ही साझा किया है और इस तस्वीर की खास बात ये है कि वो पठान लुक में नजर आ रहे हैँ। इसका खुलासा उन्होने खुद ही अपने पोस्ट के कैप्शन में कर डाला है।
बता दें कि शाहरुख खान इस तस्वीर में काफी फिट लग रहे हैं और वो सिक्स पैक में नजर आ रहे हैँ। शाहरुख खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. ''शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे। एप्स और एब्स सब बना डालूंगा।''

शाहरुख खान इस तस्वीर में शर्टलेस नजर आ रहे हैं और वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। पठान को लेकर कई बातें सामने आई है,
एक बात ये भी है कि.. "पठान स्पेन के मलोर्का में शूट की जाने वाली पहली फिल्म है और ये बात इसको काफी खास बनाती है। लगातार फैंस इसको लेकर उत्साहित हैं और सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को कई शानदार जगहों पर शूट करने वाले हैं।
ताकि वह उस स्तर को हासिल कर सकें जो हिंदी सिनेमा में पहले नहीं देखा गया है! इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications