..................... शाहरुख खान ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर, कहा- अब काम पर होगी वापसी | Shahrukh Khan shared his latest pic, says 'Time now for a trim and get back to work' - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर, दिया हिंट, जल्द होगी 'पठान' के सेट पर वापसी

By Filmibeat Desk

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी। उस वक्त पठान के लिए तीन बड़े सेट बनाने का काम चल रहा था, जिसे रोक दिया गया। यहां शाहरुख और जॉन शूट करने वाले थे। बहरहाल, अब जबकि स्थिति थोड़ी संभल चुकी है, लॉकडाउन वापस खत्म कर दिया गया है। और सभी कलाकार अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करने की ओर बढ़ चुके हैं।

शाहरुख भी जल्द पठान की शूटिंग शुरु करने वाले हैं और उन्होंने इसका हिंट अपने लेटेस्ट पोस्ट में दिया है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि, 'अब काम पर वापस लौटने का समय आ गया है'। इस सेल्फी में वो दाढ़ी में दिख रहे हैं।

Shahrukh Khan

शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा, "ऐसा कहते हैं कि वक्त को दिन, महीनों और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि इसे ट्रिम करने का समय आ गया है काम पर वापस जाने का भी। उन सभी को भी शुभकामनाएं जो काम पर वापस जा रहे हैं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X