अबराम की तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को इरिटेटिंग फादर कह गये शाहरुख खान!
शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बेटे अबराम की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। अबराम तस्वीर में अपनी कजिन बहन आलिया के साथ हैं और काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अबराम की और भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही खुद को एक इरिटेटिंग फादर का तमगा भी दिया।
शाहरुख खान ने खुद को इरिटेटिंग फादर कहा क्योंकि वो अक्सर ही अपने बेटे अबराम की क्यूट सी तस्वीरें ट्वीट करते रहते हैं और उनका सोचना है कि शायद वो अपने फैंस को इन तस्वीरें के जरिये परेशान करते हैं।
वेल शाहरुख हम सिर्फ इतना ही कहेंगे कि आप और आपसे जुड़ी हर एक तस्वीर आपके फैंस के लिए बेहद खास होती है और खासतौर पर अबराम तो अब आपके फैंस की भी जान ही हैं।
तो आइये एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर जिन्हें बादशाह शाहरुख खान ने ट्विटर पर शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications