शाहरुख खान के साथ इस फिल्म से जुड़ेंगे आर्यन खान- दिखेगी दमदार कैमिस्ट्री!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में एक ऐलान करते हुए बताया था कि वो और उनके बड़े बेटे आर्यन खान एक हॉलीवुड फिल्म जिसका नाम द लायन किंग है, उसमें अपनी आवाज देने जा रहे हैं। दरअसल इस फिल्म दो शेर हैं जिनका नाम मुफासा और सिंबा है, इन दोनो की आवाज हिंदी में आर्यन और शाहरुख होंगे। बता दें कि मुफासा की आवाज शाहरुख होंगें तो वहीं सिंबा की आवाज आर्यन खान देंगें।
जहां कुछ लोगों ने इस खबर पर उत्साह दिखाया है, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भी नेपोटिज्म से जोड़कर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। बता दें, एक तरह से यह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आर्यन की डेब्यू फिल्म है।

देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन खान की आवाज दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है। आखिर लंबे समय से आर्यन के डेब्यू की चर्चा है। बहरहाल, कुछ लोग यहां भी नेपोटिज्म की कहानी ला चुके हैं और शाहरुख खान को ट्रोल करने की कोशिश की गई।
बहरहाल, द लॉयन किंग पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे पूरे परिवार को बहुत पसंद है और हमारे दिलों में इसके लिए खास जगह है। बतौर पिता मैं मुसाफा से खुद को पूरी तरह से जोड़ पाता है, जिस तरह वह अपने बेटे को लेकर सोचता है। आर्यन के साथ इसमें काम करना इस फिल्म को मेरे लिए और स्पेशल बनाता है। हम यह सोचकर और भी उत्साहित हैं कि अब अबराम भी इसे देखने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications