शाहरूख खान ने आर्यन खान को भेजे 4500 रूपये, कैदी नं. N956 ने शुरू किया जेल का खाना

आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित कर दिया गया है जिसकी वजह से आर्यन खान 20 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। जेल में आर्यन खान की मुश्किलें काफी ज़्यादा बढ़ गई हैं। आर्यन खान को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जिसके बाद से अब वो कैदी नंबर N956 हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान को जेल में शाहरूख खान ने 4500 रूपये भेजे हैं। ये पैसा आर्यन खान की रोज़मर्रा की चीज़ें और कैंटीन से कुछ खरीदने के काम आएगा। जेल की कैंटीन में बिस्किट, चिप्स, नहाने का साबुन, टूथब्रश जैसी चीज़ें मिलती हैं।

shahrukh-khan-sends-4500-rupees-to-aryan-khan-in-jail-kaidi-number-n956-eating-jail-food-tensed

वहीं इसी रिपोर्ट की मानें तो अब आर्यन खान ने जेल का खाना खाना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्हें ये खाना पसंद नहीं आ रहा है पर इसे खाना उनकी मजबूरी है। आर्यन खान, इस समय काफी ज़्यादा टेंशन में हैं और डिप्रेशन में जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी ज़िंदगी में रोज़ दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।

जेल के अधिकारी और प्रशासन, आर्यन खान की सुरक्षा का ज़्यादा ध्यान रख रहा है। उन पर लगातार नज़र रखी जा रही है। जेल में भी आर्यन को अब काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ये 6 दिन काटना आर्यन के लिए काफी मुश्किल होंगे लेकिन उम्मीद है कि वो इससे मज़बूती के साथ बाहर निकलेंगे।

20 तारीख तक नहीं आएगा फैसला

20 तारीख तक नहीं आएगा फैसला

आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 तारीख तक सुरक्षित हो चुका है। यानि कि अगले 6 दिन आर्यन को किसी तरह जेल में काटने होंगे। उन्हें अब तक क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था लेकिन अब आर्यन खान को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस वार्ड में आर्यन खान के साथ ड्रग्स बाकी के 5 आरोपी भी हैं। इस वार्ड में पहले से ही 200 से ऊपर लोग रह रहे हैं।

पहले नहीं खा रहे थे खाना

पहले नहीं खा रहे थे खाना

आर्यन खान 8 अक्टूबर से जेल में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 7 दिनों में आर्यन खान ने जेल का खाना नहीं खाया। उन्हें 2500 रूपये लेकर जेल जाने की अनुमति दी गई थी। इन्हीं पैसों से आर्यन खान ने अपने लिए बिस्किट के पैकेट और पानी खरीदा था। और वो इसी पर गुज़ारा कर रहे थे। जेल प्रशासन ने बार बार उन्हें खाना खाने के लिए मनाया लेकिन आर्यन ने भूख ना लगने का बहाना कर दिया।

सेहत के लिए परेशान

सेहत के लिए परेशान

आर्यन खान की सेहत के लिए जहां एक तरफ, शाहरूख खान और गौरी खान परेशान थे। वहीं उनके केवल बिस्किट खान से जेल प्रशासन भी परेशान था कि कहीं उनकी तबीयत ना खराब हो जाए। लेकिन आर्यन खान को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट ना दिए जाने का आदेश है इसलिए कोई भी उनकी कुछ मदद नहीं कर पाया।

खारिज हुई शाहरूख - गौरी की गुज़ारिश

खारिज हुई शाहरूख - गौरी की गुज़ारिश

शाहरूख खान - गौरी खान की गुज़ारिश थी कि आर्यन को जेल में कम से कम घर का खाना उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाए लेकिन उनकी इस गुज़ारिश को जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया। तय किया गया कि आर्यन खान वही खाएंगे और वही काम करेंगे जो जेल के बाकी कैदी करते हैं। हालांकि, आर्यन खान अभी विचाराधीन कैदी हैं लेकिन उनके साथ बाकी कैदियों सा ही व्यवहार किया जा रहा है।

अमित देसाई कर रहे हैं पैरवी

अमित देसाई कर रहे हैं पैरवी

आर्यन खान की ओर से इस केस की पैरवी कर रहे हैं सीनियर एडवोकेट अमित देसाई। एडवोकेट देसाई ने इससे पहले हिट एंड रन केस में सलमान खान को सभी आरोपों से बरी करवाया था। वहीं संजय दत्त का केस भी लड़ा था। आर्यन की ज़मानत याचिका के दायर होने से एक दिन पहले भी सलमान खान, अपने पिता, सलीम खान के साथ शाहरूख खान से मिलने मन्नत पहुंचे थे।

ड्रग्स केस में आरोपी

ड्रग्स केस में आरोपी

आर्यन खान को तीसरी बार भी ज़मानत ना मिलने पर शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी, कोर्ट के बाहर ही रोती दिखीं। पूजा इस दौरान लगातार आर्यन से मिलती रही हैं और उनकी हर सुनवाई में मौजूद रही हैं। आर्यन खान के ड्रग्स की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर को आएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X