अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ी
एक बार फिर से गैंगस्टर रवि पूजारा सुर्खियों में हैं। बीते सोमवार को फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता शाहरूख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस और मोरानी को शक है कि फायरिंग की घटना के पीछे गैंगस्टर रवि पूजारा का ही हाथ है और चूंकि शाहरूख खान मोरानी के मित्र हैं इसलिए शाहरूख की सुरक्षा बढ़ी है।

अंग्रेजी पेपर की रिपोर्ट में कहा कि शाहरुख की नई फिल्म के अंतरराष्ट्रीय अधिकार बेचने का काम मोरानी कर रहे हैं। वैसे शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लेकर खासा व्यस्त हैं। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता मोरानी ही है।
पुलिस ने घटना के बाद मोरानी के घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। मालूम हो कि करीम मोरानी देश के बड़े घोटालों में से एक 2जी घोटाले के आरोपी भी है।
अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाई
गौरतलब है कि दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है। फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक ब्च्चन, बिवान और बोमन ईरानी हैं।
10 कारण- क्यों फेल हुआ हेप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह के लिए फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम करना जिंदगी बदल देने वाला अनुभव है। उन्हें इसमें अभिनय के साथ ही फिल्म निर्माण की कला सीखने का भी मौका मिला। विवान स्वयं को धन्य और गौरवान्वित मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











