Shocking- टॉम क्रूज से भी ज्यादा अमीर हैं शाहरुख खान
खबर के अनुसार शाहरुख एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने टॉप 10 लोगों में अपना नाम शामिल किया है। उनके अलावा बाकी सभी हॉलीवुड कलाकार ही हैं। शाहरुख खान के बाद टॉम क्रूज, टॉम हैक्स, क्लाइंड ईस्टवूड और डम सैंडलर का नाम इस लिस्ट में है। टॉम क्रूज तीसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति करीब 480 मिलियन डॉलर की है। इसके बाद जॉनी डेप तीसते नंबर पर करीब 450 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ हैं। उनके बाद आते हैं टायलर पेरी उनकी संपत्ति भी करीब 450 मिलियन डॉलर के करीब ही है।
इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम देखकर भारतीय काफी खुश और गर्व का अनुभव कर रहे हैं। शाहरुख खान ने आखिरकार हॉलीवुड कलाकारों को भी अच्छी टक्कर दी है। शाहरुक खान के जितने चाहने वाले विदेशों में हैं उतने शायद ही किसी भारतीय कलाकार के हों। साथ ही शाहरुख खान ने अपने अब तक फिल्मी करियर में करीब 50 से अधिक फिल्में की हैं जिनमें कई सारी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।
शाहरुख खान के फैंस के लिए तो ये पार्टी का समय है। उनके फेवरेट कलाकार आखिरकार हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं और उन्होंने हॉलीवुट तक के सेलिब्रिटीज को हराकर खुद को करीब दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अमीर एक्टर के रुप में स्थापित किया हैा।


Click it and Unblock the Notifications












