''नए सितारे आते हैं और मेरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं''
[गपशप] बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान जितना अपनी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं, उतना ही अपनी हाजिरजवाबी को लेकर पॉपुलर हैं। हालांकि, काफी कम लोग ही होंगे, या यूं कह लें कि शाहरूख के करीबी ही होंगे जिन्हें शाहरूख के मजाक का बुरा न लगता हो।
लेकिन इस बार शाहरूख ने तंज किसी और पर नहीं बल्कि मजाक मजाक में अपने बेटे अबराम पर ही कसा है। जी हां, हाल ही में हुए आईपीएल मैच के दौरान जूनियर शाहरूख यानि कि अबराम किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे।
आईपीएल 8 के पहले मैच के दौरान शाहरूख अबराम को लेकर स्टेडियम क्या पहुंचे, अबराम सुपरस्टार बन गए। दर्शकों का ध्यान मैच पर कम अबराम पर ज्यादा था। इतना ही नहीं, बल्कि अबराम ने भी अपने इस पहले मैच को काफी एन्जॉय किया।
जानिए शाहरूख ने अबराम को IPL के दौरान क्या समझाया!
लिहाजा, जब अबराम को ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलने के बारे में शाहरूख से पूछा गया तो उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी का एक और उदाहरण पेश किया। शाहरूख ने कहा, ''अब मैं अपने ही बेटे की तारीफ कैसे करूं? बहरहाल, नए सितारे आते हैं, लोकप्रिय होते हैं और कुछ दिनों के लिए मेरी लाइमलाइट चुरा ले जाते हैं, अबराम भी अब उन्हीं सितारों की लिस्ट में शामिल हो गया है।''
''मैं और काजोल फिर से अपना जादू चला सकेंगे''
Hmmm..इन बातों को देखकर यही लगता है कि बेटा पापा से भी चार कदम आगे है। इन 5 दिनों में शाहरूख की पॉपुलैरिटी के कहीं आगे अबराम रहे। है कि नहीं......
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













