सलमान से कोई दुश्मनी नहीं बस रास्ते अलग हैं- शाहरुख खान!
पहले तो शाहरुख और सलमान ने एक दूसरे के बारे में बातें करना शुरु किया और मीडिया द्वारा एक दूसरे को लेकर पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। फिर इस साल ईद पर सलमान और शाहरुख एक दूसरे के गले मिल गये। उसके बाद तो दोनों खानों को मीडिया ने इस तरह से सुर्खियों में बनाए रखा कि अब हर दूसरे दिन शाहरुख या सलमान के मुंह से एक दूसरे का नाम सुनने में आ जाता है। सलमान खान के बिग बॉस शो में तो अक्सर ही शाहरुख का नाम सुनाई देता है। उसके बाद हाल ही में अपने जन्मदिन के दौरान मीडिया से बात करते हुए शाहरुख ने कहा भी कि सलमान खान से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है।
शाहरुख खान से मीडिया ने पूछा कि क्या कभी दर्शक सलमान और शाहरुख को एक साथ देख पाएंगे। इसपर शाहरुख खान ने कहा "यह सवाल आप निर्माता औऱ निर्देशकों से पूछिये कि वो हम दोनों को साथ में लेना चाहते हैं या नहीं। यदि ऐसा मौका मिलेगा तो क्यों नहीं। सलमान और मेरे बीच कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। बस हमारे रास्ते अलग हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
