Pathaan- शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, 32 साल बाद पूरा हुआ इतना बड़ा सपना!

shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त काफी बेसब्र क्योंकि उनकी फिल्म पठान रिलीज होने वाली है। इस मौके पर उनके फैंस भी इंतजार में हैं कि कितनी जल्दी वो थिएटर्स में सीटियां बजाएंगे। लेकिन अब शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल पेज पर साझा किया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान पठान को लेकर बात कर रहे थे। उन्होने खुलासा करते हुए बताया कि पठान से उनका एक ऐसा सपना पूरा हुआ है जो कि वो पिछले 32 साल से देख रहे थे।

जी हां, शाहरुख खान का कहना था कि वो एक्शन हीरो बनने के लिए आए थे लेकिन उनको रोमांटिक हीरो बना दिया। वो लगातार ऐसी फिल्में करने की सोच रहे थे, अब पठान से उनका सपना पूरा होने वाला है।

जी हां, शाहरुख खान का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। इससे इतना तो तय है कि शाहरुख खान इस फिल्म में तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

धमाकेदार एक्शन नहीं किया

धमाकेदार एक्शन नहीं किया

बता दें कि शाहरुख खान ने इसके पहले इतना धमाकेदार एक्शन नहीं किया है। उनकी लिस्ट में रोमांटिक फिल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है और परदेश जैसी फिल्में शामिल हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। प

कई साल का लंबा ब्रेक

कई साल का लंबा ब्रेक

पठान के का ट्रेलर सामने आ चुका हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

पठान के साथ वापसी

पठान के साथ वापसी

शाहरुख खान 25 जनवरी में फिल्म पठान के साथ वापसी करने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो इसको अटली बना रहे हैं और वो काफी शानदार निर्देशक हैं।

 डंकी

डंकी

इसके अलावा डंकी को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं जिनकी आज तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उम्मीद यही है कि फिल्म डंकी कमाल करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X