''मैं, सलमान और आमिर खान कभी आपस में फिल्मों की बातें नहीं करते हैं''- शाहरुख खान
सलमान खान और आमिर खान के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, हमें पता है कि हम दोस्त हैं। 25 सालों से हम साथ हैं। जब हम मिलते हैं तो हम स्टार्स नहीं होते हैं। हम घंटों एक दूसरे से बातें करते हैं, हंसते हैं, एक दूसरे की टांग खिंचते हैं। साथ ही हम एक दूसरे की खुशियां, दुख, सफलता और असफलता को लेकर भी संवेदनशील हैं।
शाहरुख, सलमान और आमिर खान.. बॉलीवुड की खान तिकड़ी को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। इनकी दोस्ती कई मौकों पर दिखी है.. लेकिन ये एक दूसरे के लिए कितने खास हैं, यह तीनों सुपरस्टार्स ने कभी खुलकर सामने नहीं रखा। हाल ही में शाहरुख ने इस दोस्ती पर कुछ बातें शेयर की, जो कि बेहद दिलचस्प है।

शाहरुख ने बताया कि हाल ही में ये तीनों खान साथ थे और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक ये साथ रहे और बातें करते रहे। शाहरुख ने कहा, हम पब्लिक प्लैटफॉर्म पर बिल्कुल अलग हैं। शायद एक बार आमिर ने यह कहा था.. कि यदि लोग हमें ऐसे साथ देख लें तो कहेंगे कि अरे ये तो बिल्कुल स्टार जैसे नहीं लगते। खास बात है कि हम एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। हम जब कभी मिलते हैं तो कभी काम के बारे में बात नहीं करते।
साथ ही शाहरुख ने कहा, हम तीनों में भी काम करने की बेशुमार चाहत है। हमारी फिल्म हिट हो या फ्लॉप.. हम इससे निकल आने वाली फिल्म के बारे में सोचते हैं। काम सीखने और करने की चाहत ही हमें आज यहां तक लायी है।
बहरहाल, कुछ समय पहले अफवाहों में बात आई भी थी कि तीनों खान को लेकर एक फिल्म प्लान की जा रही है, लेकिन अफसोस वह महज कोरी अफवाह थी। लेकिन कोई शक नहीं कि यदि कोई ऐसी फिल्म आएगी तो उसका उत्साह देखने लायक होगा।


Click it and Unblock the Notifications