'मेरी कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस का रोल मुझसे ज्यादा अच्छा था'
शाहरुख खान ने हाल कहा कि है उनकी कई ऐसी फिल्में है जिनमें
शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें जब जो सही लगता है वो बोलते हैं। हमेशा बिंदास और मस्त। यही उनका स्टाइल है। उनकी और आलिया भट्ट की हाल में आई फिल्म डियर जिंदगी लोगों को काफी पसंद आई।हाल में शाहरुख खान से जब ये पूछा गया कि वो एक ऐसी फिल्म करने के लिए कैसे राजी हो गए जिसमें एक्ट्रेस का रोल उनसे ज्यादा अच्छा था।
उनका तो सेकेंड लीड था। इस पर शाहरुख खान का ने कहा कि 'सिर्फ डियर जिंदगी ही क्यों मैैं पहले भी कई ऐसी फिल्में कर चुका हूं जिसमें मेरे रोल के मुकाबले एक्ट्रेसेस का रोल ज्यादा महत्वपूर्ण था और मुझे पता है कि किस रोल में मैं कैसे अच्छा लगना है और मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि मेरी फिल्म में XYZ का रोल ज्यादा अच्छा है'
[शाहरुख-अंबानी से लेकर विराट-अनुष्का तक..मनीष मल्होत्रा के यहां सितारों का जलसा!]
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने ये भी कहा कि सिर्फ फिल्मों में क्यों हर फील्ड में चाहे बिजनस, मैनेजमेंट, क्रिएटिविटी सब में आगे रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











