"मर जाऊंगा, अगर दीपिका और सोनम को डेट किया तो..", शाहरुख खान का बयान हो रहा है वायरल, जानें क्यों!

Shahrukh Khan on Deepika- Sonam: करण जौहर का लोकप्रिय टॉक शो कॉफ़ी विद करण अपने आठवें सीज़न के साथ वापस आ चुका है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जिसके बाद से ही दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है।
शो में दीपिका ने शादी के पहले अपनी लव लाइफ के बारे में बताते हुए कहा कि जब रणवीर उनके जीवन में आए तो उस वक्त वो और भी लड़कों से मिल रही थीं। और रणवीर को हां कहने से पहले वो श्योर होना चाहती थीं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़के हुए हैं।
जब रणबीर के खिलाफ दीपिका- सोनम ने दिया था बयान
इसी कड़ी में लोग कॉफी विद करण के पुराने एपिसोड्स के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। एक एपिसोड का काफी जिक्र हो रहा है, जब दीपिका और सोनम साल 2010 में इस शो में पहुंची थीं और दोनों ने रणबीर कपूर के खिलाफ काफी कुछ बयान दिया था।
इसी साल दीपिका- रणबीर का ब्रेक अप हुआ था। दीपिका ने शो में यहां तक कह दिया था कि रणबीर कपूर को कंडोम का प्रचार करना चाहिए। बहरहाल, इसी एपिसोड के बाद शो में पहुंचे थे शाहरुख खान, जिन्होंने दीपिका और सोनम पर मजेदार कमेंट किया था। फैंस शाहरुख के जवाब को वायरल कर रहे हैं।
शाहरुख खान का दीपिका- सोनम पर मजेदार कमेंट
शो के रैपिड फायर में करण जौहर ने शाहरुख खान से पूछा कि वो दीपिका और सोनम में से किसे डेट करना चाहेंगे? इस पर किंग खान ने हंसते हुए कहा- "मैं आपका शो देखने से पहले उन दोनों को डेट कर सकता था। लेकिन अब, मैं बिल्कुल नहीं करूंगा.. क्योंकि अगर हमारा ब्रेकअप हो गया और वो मेरे बारे में भी वैसे ही शिकायत करेंगी जैसा कि उन्होंने रणबीर के साथ किया.. तो मैं मर जाऊंगा।"


Click it and Unblock the Notifications